विश्व हिन्दू परिषद ने मिक्स मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

  • 68वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

KANPUR 11 October: बाल भवन, फूलबाग में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना ने मिक्स मार्शल आर्ट टी.ई.सी. के खिलाड़ी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मिक्स मार्शल आर्ट टी.ई.सी. के सचिव अविचल पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों ने 68वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जो 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बलिया में आयोजित की गई थी।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी:

  1.  अविरल पाठक – स्वर्ण पदक (अंडर-14 बालक वर्ग)
  2.  वरदान सोनकर – कांस्य पदक (अंडर-14 बालक वर्ग)
  3.  देवांश जायसवाल – स्वर्ण पदक (अंडर-17 बालक वर्ग)
  4.  आदित्य यादव – कांस्य पदक (अंडर-17 बालक वर्ग)
  5.  हार्पित सिंह – स्वर्ण पदक
  6.  शिवेंद्र राजपूत – कांस्य पदक
  7.  अभिलाष गुप्ता – कांस्य पदक
  8.  कानपुर इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में राघव तिवारी ने रजत पदक हासिल किया।

सम्मान समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों को पदक देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना, संयोजक अर्चना तिवारी, टी.ई.सी. के सचिव अविचल पाठक, डॉ. अविनाश अहिरवार और बाल भवन के अन्य प्रमुख सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment