68वीं मंडलीय विद्यालयीय खो-खो में कानपुर नगर और इटावा ने दिखाया दबदबा

 

  • बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित प्रतियोगिता में 28 टीमों ने लिया भाग

KANPUR, 8 October: बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर, कानपुर नगर में 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित 68वीं मंडलीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें कानपुर नगर और इटावा की टीमों ने अपना दबदबा कायम किया। इस प्रतियोगिता में मंडल की कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के लड़के और लड़कियों की टीमें शामिल रहीं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक, अरुण कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता परिणाम:

अंडर 14 बालक वर्ग
विजेता: कानपुर नगर
उपविजेता: इटावा

अंडर 14 बालिका वर्ग
विजेता: इटावा
उपविजेता: औरैया

अंडर 17 बालक वर्ग
विजेता: इटावा
उपविजेता: कानपुर नगर

अंडर 17 बालिका वर्ग
विजेता: इटावा
उपविजेता: कानपुर नगर

अंडर 19 बालक वर्ग
विजेता: कानपुर नगर
उपविजेता: इटावा

अंडर 19 बालिका वर्ग
विजेता: औरैया
उपविजेता: इटावा

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जनपदीय क्रीड़ा सचिव श्री एन.पी. सिंह ने किया, जबकि प्रतियोगिता के संचालन का कार्य मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र ने निभाया। निर्णायक मंडल में कानपुर जिला खो-खो संघ के आनंद कुमार (संयुक्त सचिव), शिवलाल, रोहित, अभिमन्यु सिंह, दीपक कुमार, आलोक सोनकर, अक्षय सिंह तोमर, और शिवम गुप्ता आदि शामिल थे।

मुख्य आयोजक सचिव आशीष शुक्ला, नीता त्रिपाठी, और कल्पना अग्निहोत्री की उपस्थिति भी इस आयोजन को सफल बनाने में अहम रही।

 

 

Leave a Comment