सकुशल मैच संपन्न होने पर डॉ. संजय कपूर ने जताया आभार

 

  • भारत ने जीता ऐतिहासिक टेस्ट मैच, ग्रीन पार्क ने रचा नया इतिहास

KANPUR, 2 October: भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीनपार्क में संपन्न हुए मैच को लेकर बुधवार को वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पुलिस प्रशासन, टीम UPCA और कानपुर की जनता का धन्यवाद किया, जिन्होंने बारिश के बावजूद भारतीय टीम का हौसला बनाए रखा।

टीम इंडिया की बड़ी उपलब्धि

उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित टेस्ट मैच को शानदार अंदाज में जीतते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के चक्र में शीर्ष स्थान भी प्राप्त किया।

खास बातें

1. भारत की यह लगातार 18वीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत थी।

2. भारतीय टीम ने 2012-13 के बाद से कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।

3. बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में भारत ने 50, 150, 200 और 250 रन के सबसे तेज टीम स्कोर दर्ज किए।

4. टेस्ट में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज रन रेट (दोनों पारियों को मिलाकर) भारत ने बनाया।

5. भारतीय टीम ने दोनों पारियों में 50 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की।

6. भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीतने वाले देश के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

7. इस मैच में भारत को जीत के लिए सबसे कम गेंदों का सामना करना पड़ा।

8. भारत ने दो दिन से अधिक खेल में हार के बावजूद टेस्ट जीतने का कारनामा भी कर दिखाया।

ग्रीन पार्क की नई उपलब्धियाँ

टेस्ट मैच के आयोजन के साथ-साथ ग्रीन पार्क स्टेडियम ने भी नए रिकॉर्ड बनाए।

टिकट बिक्री से सबसे अधिक कमाई Rs. 1.35 करोड़ हुई।

पाँचों दिन कुल 99,608 दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।

 

Leave a Comment