एकता एवं गरिमा के खेल से केसीए रेड फाइनल में

  • डा गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फार ‘स्पार्क कप’ के पूल ए में गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन को 134 रनों से किया पराजित 
  • एकता सिंह ने 89, गरिमा यादव ने 67 रनों का दिया योगदान, अर्चना देवी और नंदिनी सिंह ने झटके 2-2 विकेट 

कानपुर, 22 मई। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय डा गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फार ‘स्पार्क कप’ के कमला क्लब मैदान पर खेले गए पूल-ए के द्वितीय मुकाबले में केसीए रेड ने एकता सिंह (89), गरिमा यादव (67 रन) एवं अर्चना देवी (12 रन पर 2 विकेट), नंदिनी सिंह (13 रन पर 2 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के बल पर गाजीपुर किकेट एसोसिएशन को 134 रनों से पराजित कर फाइनल खेलने का गौरव प्राप्त किया। वुमेन ऑफ दि मैच का पुरस्कार स्पार्क इण्टरनेशनल के डाइरेक्टर मोईन सिद्दकी ने एकता सिंह को प्रदान किया।

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

केसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता और गरिमा की बल्लेबाजी के दम पर 35 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन बनाए। अदिति ने 52 पर 2 एवं पल्लवी सिंह ने 13 पर 1 विकेट लिया। इसके जवाब में गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 85 रन ही बना सकी। अदिति ने 28 एवं अर्पिता यादव ने 26 रन का योगदान दिया।

 

Leave a Comment