संडे लीग में फोर सीजन और मेटाडोर फोम एकादश विजयी

 

 

 

  • डैम चार्जर्स को फोर सीजन ने सात विकेट से हराया, कलावती सुपर किंग्स के खिलाफ मेटाडोर फोम एकादश ने छह विकेट से दर्ज की जीत

 

कानपुर, 29 नवंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित संडे लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मुकाबलों में फोर सीजन (16 टू 60) और मेटाडोर फोम एकादश ने जीत दर्ज की। पीएसी मैदान पर फोर सीजन ने डैम चार्जर्स को सात विकेट से हराया, जबकि सप्रू मैदान पर मेटाडोर फोम एकादश ने कलावती सुपर किंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

### फोर सीजन ने सात विकेट से जीता मैच

पीएसी मैदान पर डैम चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। अभिलाष चतुर्वेदी ने 49, अमर पांडे ने 27 और विशाल पाठक ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विजय और दिव्यांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में फोर सीजन (16 से 60) ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल की। ललित शर्मा ने 45, मुकेश मिश्रा ने 43, फराज अहमद ने 43 और विशाल किशोर ने 20 रन बनाए। करण मिश्रा ने तीन विकेट लिए। ललित शर्मा को Man of the Match चुना गया।

### मेटाडोर फोम एकादश ने छह विकेट से दर्ज की जीत

सप्रू मैदान पर कलावती सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। गुरमीत ने 22 और कृष्णा बाली ने 43 रन बनाए। मिशान गुप्ता ने तीन और अनिरुद्ध गुप्ता ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेटाडोर फोम एकादश ने 24.2 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की। ब्रजेश शर्मा ने 23, मिशान गुप्ता ने 33 और प्रबल केसरीवानी ने 82 रन बनाए। रिपुल आनंद ने दो विकेट लिए। मिशन गुप्ता को Man of the Match चुना गया।

Leave a Comment