16 नवंबर से शुरू होगा चौथा अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट

 

 

  • कानपुर साउथ ग्राउंड पर छह दिन तक दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, खिताब के लिए उतरेंगी शहर की 10 टीमें

 

कानपुर, 13 नवम्बर।

शहर में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौथा अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 16 नवंबर से शुरू होगा। कानपुर साउथ एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के मुकाबले कानपुर साउथ ग्राउंड पर खेले जाएंगे। छह दिवसीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को होगा।

10 टीमें दिखाएंगी दमखम

प्रतियोगिता में शहर की 10 टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी। इनमें K.Cricketers, South, KDMA, Rovers, YMCC, Riders, National Youth, Khandekar Academy, Babe Laloo और PAC की टीमें शामिल हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। टी-20 प्रारूप के चलते मुकाबलों में तेज बल्लेबाजी, आक्रामक गेंदबाजी और रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

अजय शर्मा की स्मृति में आयोजन

अजय शर्मा की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही शहर में क्रिकेट गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव देना भी प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

Leave a Comment