अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

  •  टीम बी और टीम सी के बीच राहुल सप्रू मैदान पर हुआ मुकाबला, कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा सराहनीय

 

कानपुर, 11 नवंबर।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सत्र 2026-27 के तहत अंडर-14 आयु वर्ग के चयन के लिए आयोजित ट्रायल मैचों की श्रृंखला में मंगलवार को राहुल सप्रू मैदान पर टीम बी और टीम सी के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि ट्रायल मैच के दौरान उदित श्रीवास्तव, दिव्यांश वर्मा, ईशान राजपूत, कुबेर तिवारी, अस्तर अब्बास, किस यादव, युगांक केला, नारायण मिश्रा, वंश जुनेजा और सूर्यांश सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल से प्रभावित किया।

उन्होंने बताया कि अंडर-14 ट्रायल मैचों का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगामी चयन प्रक्रिया के लिए परखना है।

 

Leave a Comment