- 14 नवंबर से कटक में शुरू होगी प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में राजस्थान से भिड़ेगी उत्तर प्रदेश की टीम
कानपुर, 10 नवंबर।
क्रिकेट के मैदान पर कानपुर की तीन महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अंडर-23 टी-20 चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी, गरिमा यादव और सिद्धि मिश्रा शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी 14 नवंबर से कटक में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला राजस्थान की टीम से होगा।

गेंदबाजी में तीनों खिलाड़ियों की अलग-अलग भूमिका
टीम में चयनित अर्चना देवी Right Arm Off Spin (RAOS) गेंदबाज हैं। वहीं गरिमा यादव Right Arm Medium Pace (RAMP) गेंदबाजी करती हैं, जबकि सिद्धि मिश्रा Left Arm Spin (LAS) गेंदबाज हैं। तीनों खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में होना कानपुर क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कटक में दिखाएंगी दमखम
14 नवंबर से शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में देश की विभिन्न राज्य टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश की टीम अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान के खिलाफ करेगी। कानपुर की तीनों खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।