एलेनहाउस, डीपीएस आजाद नगर और विजेंद्र स्वरूप स्कूल ने मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में मारी बाजी

 

 

  • ओपन इंटर स्कूल मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में तीन आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, युवान जेटली, अंश यादव और सक्षम ओझा बने बेस्ट स्कोरर

 

कानपुर, 5 नवंबर।

कानपुर मिनी गोल्फ एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन में ओपन इंटर स्कूल मिनी गोल्फ चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तीन आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया।

सब-जूनियर वर्ग में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल प्रथम

सब-जूनियर वर्ग में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल दूसरे और मंटोरा पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। डीपीएस कल्याणपुर के युवान जेटली को इस वर्ग में बेस्ट स्कोर अवॉर्ड प्रदान किया गया।

जूनियर वर्ग में डीपीएस आजाद नगर का दबदबा

जूनियर वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल दूसरे और विजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में मंटोरा पब्लिक स्कूल के अंश यादव को बेस्ट स्कोर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सीनियर वर्ग में विजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल अव्वल

सीनियर वर्ग में विजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। डीपीएस आजाद नगर दूसरे और मंटोरा पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के सक्षम ओझा को इस वर्ग का बेस्ट स्कोर अवॉर्ड मिला।

खेल भावना और एकाग्रता को बढ़ावा देना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल भावना, एकाग्रता, अनुशासन और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। मिनी गोल्फ जैसे खेलों के माध्यम से बच्चों को नई खेल विधाओं से जोड़ने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना एसोसिएशन की प्राथमिकता है।

प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर मिनी गोल्फ एसोसिएशन द्वारा किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गौड़ एवं महासचिव यजुवेंद्र सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Comment