- उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी की ओर से आयोजित परीक्षा में छह अकादमियों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- व्हाइट से रेड बेल्ट तक विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्णायक मंडल ने घोषित किए परिणाम
उन्नाव/कानपुर, 1 नवंबर।
खेल प्रतिभाओं को निखारने और ताइक्वांडो खिलाड़ियों को अगले स्तर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी की ओर से रविवार, 9 अगस्त 2026 को कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा में जिले की विभिन्न अकादमियों और संस्थानों के करीब 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बेल्ट श्रेणी में तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल ने घोषित किए परिणाम
परीक्षा के बाद निर्णायक दिव्या मौर्य और रिया सुदर्शन तथा ऑब्जर्वर सुभाष और सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए।
व्हाइट बेल्ट वर्ग में प्रखर बाजपेई, अनाया सिंह और विराट उपाध्याय ने प्रथम, राघव मिश्रा और नैन्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ऋतु राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
येलो बेल्ट में अंश यादव और ईशांत अवस्थी प्रथम, त्रिशा सिंह और सार्थक द्वितीय तथा काव्या और गिरीश कुमार तृतीय रहे।
ग्रीन बेल्ट में शानवी द्विवेदी और आराध्य ने प्रथम, आरुष और आराध्या ने द्वितीय तथा आरोही और हार्दिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रीन प्रथम बेल्ट में अथर्व यादव और तनिष्क बसक प्रथम तथा जियेद्र सिंह और मानवी द्वितीय स्थान पर रहे।
ब्लू बेल्ट में जानवी सिंह पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लू प्रथम बेल्ट में प्रांजली साहू और प्रज्ज्वल भारद्वाज प्रथम तथा प्रियांशु सिंह द्वितीय रहे।
रेड बेल्ट में आयुष और अरुन्या ने प्रथम तथा उज्ज्वल भारद्वाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

छह अकादमियों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में कोइगो ताइक्वांडो अकादमी, आरकेएस स्पोर्ट्स अकादमी, इंपैक्ट दोजांग, विक्टोरियस ताइक्वांडो अकादमी, लखनऊ पब्लिक स्कूल और अंबिका प्रसाद मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन कर अगले बेल्ट स्तर के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
पदाधिकारियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम में उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष अंशुमन तिवारी एवं सौरभ सिंह, सचिव आकाश मिश्रा और सहसचिव आमिर खान मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की आगामी प्रतियोगिताओं तथा सरकार एवं ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त संगठनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सही खेल मंच और मान्यता प्राप्त संगठनों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए जागरूक करना रहा।