- झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक होगी सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता
- ग्रीन पार्क में दोपहर दो बजे से होगा चयन, खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य
कानपुर, 21 अक्टूबर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन झांसी में 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
कानपुर मंडल की टीम के गठन के लिए जिला स्तरीय चयन 22 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को और मंडल स्तरीय चयन 23 अक्टूबर, शुक्रवार को आयोजित होगा। दोनों चयन प्रक्रिया ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर दो बजे से होगी।
चयन प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ी सुचिता सिंह से संपर्क कर सकती हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आधार कार्ड के साथ ग्रीन पार्क पहुंचना होगा। चयन के बाद कानपुर मंडल की टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।