कानपुर में अंडर-13 क्रिकेट खिलाड़ियों का कैंप गुरुवार से शुरू

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग के 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हुआ चयन
  • एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में 28 अक्टूबर तक चलेगा कैंप, कोच डॉ. विकास यादव और दिनेश कुमार देंगे प्रशिक्षण

 

कानपुर, 21 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप आज से शुरू होगा। कैंप एचबीटीयू, वेस्ट कैंपस, चिड़ियाघर रोड, कानपुर में 28 अक्टूबर तक चलेगा। कैंप में खिलाड़ियों के कौशल को निखारने और उनके खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

बल्लेबाज, विकेटकीपर और गेंदबाजों को मिला मौका

पिछले सत्र में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज, विकेटकीपर और गेंदबाज शामिल हैं।

बल्लेबाज: उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांश सिंह, प्रिंस और अनुकल्प सैनी।

विकेटकीपर: अमृत सचान और राना अमरेन्द्र सिंह।

गेंदबाज: हर्षवर्द्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौर, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखंड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव और अनुपम।

अनुभवी कोचों की देखरेख में होगा प्रशिक्षण

कैंप का संचालन कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार की देखरेख में किया जाएगा। कैंप प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

 

Leave a Comment