एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में यूपी के तैराकों का शानदार प्रदर्शन

 

 

 

  • नितिन वाष्र्णेय ने रिले में कांस्य और प्रकाश अवस्थी ने बैकस्ट्रोक में जीता स्वर्ण पदक
  • 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजित हुई द्वितीय एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप, यूपी के खाते में आए 24 पदक
  • अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूपी के तैराकों ने बढ़ाया देश का मान

 

लखनऊ, 18 अक्टूबर।

बेंगलुरु में 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप (वेटेरन) में उत्तर प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यूपी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 24 पदक अपने नाम किए।

नितिन वाष्र्णेय ने रिले में जीता कांस्य

चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के तैराक नितिन वाष्र्णेय ने 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। वहीं, प्रकाश अवस्थी ने बैकस्ट्रोक (Backstroke) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया। दोनों तैराकों की उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मास्टर्स तैराकी की प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

यूपी के खाते में कुल 24 पदक

द्वितीय एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के तैराकों की उपलब्धि प्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उम्र बाधा नहीं है। वरिष्ठ आयु वर्ग के इन तैराकों ने अपने प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति सक्रिय रहने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

 

Leave a Comment