अंडर-15 क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों की प्रतिभा और फिटनेस परखी

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कैंप में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का बारीकी से आकलन

 

कानपुर, 13 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता से चुने गए सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों के कैंप में युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को तराशने का काम जारी है। मंगलवार को कैंप के दूसरे दिन मुख्य कोच संजीव मेहरोत्रा और सहायक कोच प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और फिटनेस का आकलन किया।

नेट्स पर परखा खेल कौशल

अभ्यास सत्र के दौरान कोचों ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बारीकियों को परखा। बुधवार को खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर आपस में मैच कराया जाएगा, जिसके जरिए उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।

Leave a Comment