शम्सी स्पोर्टिंग, फाल्कन्स, ब्लीड ब्लू, पावर हिटर्स और किंग वॉरियर्स ने दर्ज की जीत

 

 

  • शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-14 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी, 5 मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दिखाया दम, 

 

कानपुर, 11 अक्टूबर।

शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-14 के तहत 11 अक्टूबर को खेले गए लीग मुकाबलों में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। दिन में खेले गए पाँच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में शम्सी स्पोर्टिंग ने चार विकेट, शम्सी फाल्कन्स ने 46 रन, ब्लीड ब्लू ने दो विकेट, पावर हिटर्स ने 96 रन और शम्सी किंग वॉरियर्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की

जज़िब ईमान की नाबाद 63 रन की पारी से शम्सी स्पोर्टिंग विजयी

पहले मुकाबले में शम्सी थंडर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 139 रन बनाए। खुर्शीद हसन खान ने 64 और जियाउद्दीन अशरफ ने 17 रन बनाए। शम्सी स्पोर्टिंग की ओर से नासिर इकबाल और साहिल रईस ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शम्सी स्पोर्टिंग ने 17.2 ओवर में छह विकेट खोकर 140 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। जज़िब ईमान ने नाबाद 63 रन और मोहम्मद माज़ ने 17 रन बनाए। अदनान बरसाती ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच जज़िब ईमान रहे।

फाल्कन्स ने रेंजर्स को 46 रन से हराया

दूसरे मैच में शम्सी फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 154 रन बनाए। जिबरान हसन ने 31 और फराह ने 26 रन का योगदान दिया। अली शकील और हसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी रेंजर्स की टीम 21.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। अली शकील ने 42 और हसन ने 22 रन बनाए। फाल्कन्स की ओर से इमरान अहमद ने चार और जिबरान हसन ने दो विकेट लिए। इमरान अहमद मैन ऑफ द मैच चुने गए।

ब्लीड ब्लू ने दो विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

तीसरे मुकाबले में शम्सी पैराडाइज ने 24.5 ओवर में 199 रन बनाए। नोमान काज़मी ने 55 और अली अब्बास ने 47 रन की शानदार पारियां खेलीं। मोहम्मद कामरान ने तीन तथा हैदर बेग ने दो विकेट लिए। जवाब में ब्लीड ब्लू ने 23.3 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाकर दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इमरान इलाही ने 43 और हैदर बेग ने 37 रन बनाए। अब्दुल तौफीक ने तीन और हिफ़्जुर रहमान ने दो विकेट लिए। हैदर बेग मैन ऑफ द मैच रहे।

पावर हिटर्स की 96 रन से बड़ी जीत

चौथे मुकाबले में पावर हिटर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। शाहिद हुसैन (हाजी जी) ने 51 और फ़ौज़ान हाशिम ने 33 रन बनाए। काशिफ पठान ने चार और सादिक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में शम्सी नाइट राइडर्स की टीम 16 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। फ़ैज़ान ने नाबाद 19 और अयान ने 16 रन बनाए। पावर हिटर्स की ओर से फ़ौज़ान हाशिम ने चार और मोहम्मद जुहब ने तीन विकेट झटके। पावर हिटर्स ने 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की। फ़ौज़ान हाशिम मैन ऑफ द मैच रहे।

राम रंजन की नाबाद 84 रन की पारी से किंग वॉरियर्स की जीत

पाँचवें मुकाबले में शम्सी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। अनस इरफान ने 64 और वाइज़ महमूद ने 56 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। किंग वॉरियर्स की ओर से याह्या ने तीन और जमान भाई ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शम्सी किंग वॉरियर्स ने 24.1 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। राम रंजन ने नाबाद 84 और अबू सुफियान ने 26 रन बनाए। मोहम्मद अरबाज़ और अरसलान इलाही ने दो-दो विकेट लिए। राम रंजन मैन ऑफ द मैच रहे।

 

 

Leave a Comment