अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में 165 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यूपीसीए अंडर-14 टीम के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, शनिवार को भी होंगे ट्रायल
  • चयनकर्ताओं ने परखी खिलाड़ियों की प्रतिभा

 

कानपुर, 9 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित यूपीसीए अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल के पहले दिन कुल 165 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित ट्रायल में केसीए के चयनकर्ता राकेश तिवारी और विकास यादव ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का बारीकी से आकलन किया।

शनिवार को भी होंगे ट्रायल

केसीए के सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि ट्रायल में शेष बचे खिलाड़ियों को शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए ट्रायल प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।

 

Leave a Comment