इंटर स्कूल बेंच प्रेस में दम दिखाएंगे स्कूली खिलाड़ी

 

 

  • यूथ और सब-जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाएं लेंगी हिस्सा, ओवरऑल चैंपियन स्कूल को मिलेगी ट्रॉफी

 

कानपुर, 29 सितंबर।

कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से एक अक्टूबर को इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के यूथ (कक्षा 6 से 8) और सब-जूनियर (कक्षा 9 से 12) वर्ग के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण एवं वजन सुबह 7:30 बजे से आयोजन स्थल पर शुरू होगा। प्रतिभागियों के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पत्र और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। वजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतियोगिता शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ी बेंच प्रेस में अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विद्यालयों के सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्ट्रांग बॉय और स्ट्रांग गर्ल ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एसोसिएशन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजकों ने विद्यालयों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने की अपील की है।

संपर्क: अनिल कुशवाहा–9336658975, सौरभ राजपूत–9389882076

 

Leave a Comment