बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सम्मान

 

  • ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारियों ने किया स्वागत

 

कानपुर, 29 सितंबर।

मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित यूपी टी-20 कार्यालय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूपी क्रिकेट से जुड़े विभिन्न जिलों के सचिवों एवं आजीवन सदस्यों की ओर से आयोजित समारोह में राजीव शुक्ला का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में यूपी क्रिकेट के विकास और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों ने राजीव शुक्ला से संवाद किया। इस दौरान क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. संजय कपूर, संजीव सिंह, प्रेम मनोहर गुप्ता, के.एम. खान, रियासत अली, श्याम बाबू, बी.डी. शुक्ला, तालिब असद, फैसल, मोहम्मद अजीज, विकास शर्मा, सचिन आनंद शुक्ला, कर्मवीर सिंह एवं संजय तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

 

BCCI Vice President, Rajeev Shukla, Green Park Stadium, UP Cricket, UP T20, Kanpur Cricket, Cricket Administration, Uttar Pradesh Cricket

Leave a Comment