- ओईएफ इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- सोनिया और शिवेंद्र राजपूत चुने गए बेस्ट प्लेयर, अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते पदक
कानपुर, 23 सितंबर।
ओईएफ इंटर कॉलेज, कानपुर में बुधवार को 70वीं जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संयुक्त चिकित्सालय कानपुर डॉ. लाल सर रहे। विशिष्ट अतिथियों में विभागीय अधिकारी, यार्ड एवं एस्टेट उमाशंकर प्रसाद, विभागीय अधिकारी संदीप चौहान तथा भूतपूर्व प्रधानाध्यापक एसबीएस सेंगर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य एवं संयोजक मोहित दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव एसके तिवारी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता अविचल पाठक, यूपीटीए जिला सचिव इस्माइल, जिला क्रीड़ा सचिव कानपुर सत्य प्रकाश तिवारी, हरिकिशन शुक्ला और अनुष्का गुप्ता भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया और प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की बेस्ट प्लेयर सानिया (ओईएफ इंटर कॉलेज) और बालक वर्ग के बेस्ट प्लेयर शिवेंद्र राजपूत (जीएनके इंटर कॉलेज) चुने गए।
अंडर-17 बालिका वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
32 किलोग्राम में प्राची श्रीवास्तव (एसवीआईसी), 35 किलोग्राम में सौम्या उमर (एसएन सेन), 38 किलोग्राम में सानिया (सेंट मैरी), 42 किलोग्राम में नव्या तिवारी (वीएनजे/सी), 44 किलोग्राम में अंशिका तिवारी (एसआर एजुकेशन), 46 किलोग्राम में अराध्या सिंह (नोबल एलएस), 49 किलोग्राम में लकी गौतम (जेडीजी), 52 किलोग्राम में अनन्या सानो (कानपुर विद्या मंदिर), 55 किलोग्राम में तेजस्वी कमल (वीपीजेआईसी), 59 किलोग्राम में मामेक शुक्ला (एसएल पब्लिक), 63 किलोग्राम में संध्या (ओईएफआईसी), 68 किलोग्राम में बानी (ओईएफ) और 68 प्लस किलोग्राम में क्यूआरए (ओईएफआईसी) ने स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में भी दिखा शानदार प्रदर्शन
35 किलोग्राम में शिवेंद्र राजपूत (जीएनकेआईसी), 38 किलोग्राम में राजीव (एचएनआईसी), 41 किलोग्राम में आयुष सरोज (पीपीएनआईसी), 45 किलोग्राम में कृष्णा (एचएसजेएसआईसी), 48 किलोग्राम में निहाल श्रीवास्तव (जेकेडीआईसी), 51 किलोग्राम में आदित्य सिंह (जेएसआईसी), 55 किलोग्राम में आयुष शुक्ला (एसएल पब्लिक), 59 किलोग्राम में शुभ जायसवाल (एनएलकेआईसी), 63 किलोग्राम में अजीत पाल (आरएवीएसएसआईसी), 68 किलोग्राम में सुमित (ओईएफआईसी), 73 किलोग्राम में अरव पाल (एचपीएसआईसी), 78 किलोग्राम में शिवा पासवान (एसएल पब्लिक) और 78 प्लस किलोग्राम में कार्तिक (एचएनआईसी) ने सफलता हासिल की।
समापन पर आयोजन सचिव एसके तिवारी ने सभी अतिथियों, सहयोगी चिकित्सा कर्मियों, विद्युत एवं यार्ड-एस्टेट कर्मियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
70th District Taekwondo Championship 2026, Taekwondo Competition, Kanpur, OEF Inter College, U-17 Girls, U-17 Boys, Best Player, Saniya, Shivendra Rajpoot, Sports Championship, Taekwondo Players, School Sports