- केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में देशभर की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ी दिखा रहीं खेल कौशल
- केवीएस ऑब्जर्वर पुष्पेंद्र सिंह का किया गया स्वागत
कानपुर, 20 सितंबर।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के तत्वावधान में 55वीं केवीएस राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में 17 से 21 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।
शॉल पहनाकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता के दौरान कमल किशोर यादव ने KVS ऑब्जर्वर पुष्पेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पुष्पेंद्र सिंह को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनवर अली, एसके मौर्य, दीपक, आकाश, वंदना राठौर एवं अखिलेश उपस्थित रहे।
खेल भावना और टीमवर्क का संदेश
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के साथ अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क का संदेश दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
KVS, Basketball Championship, National Girls Basketball, Kendriya Vidyalaya, IIT Kanpur, Sports Competition, Girls Players, Teamwork, Sportsmanship, Discipline, National Championship