- रीजनल प्रतियोगिता में 12 विकेट लेकर किया प्रभावित, गोरखपुर में दिखाया दमखम
- अंडर-17 बालक वर्ग में वेंडी हाई स्कूल के छात्र ने हासिल की उपलब्धि, विद्यालय परिवार ने दी बधाई
कानपुर, 8 सितंबर।
सीआईएससीई क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 बालक वर्ग में वेंडी हाई स्कूल के छात्र चाहत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। गोरखपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में चाहत ने अपनी गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
चाहत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक चतुर्वेदी, असिस्टेंट डायरेक्टर अवधेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्या कवलजीत कौर, उप प्रधानाचार्य कौशलेश तिवारी, हेडमिस्ट्रेस ज्योति कलसी, कॉर्डिनेटर संजय अवस्थी, कृतिका वर्मा, श्वेता तथा कोच अथर्व धीमान ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय के पदाधिकारियों ने चाहत को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि चाहत की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
CISCE Cricket Competition, Under-17 Cricket, Regional Cricket Championship, National Cricket Selection, Wendy High School, Cricket Talent, Young Cricketer, School Cricket, Gorakhpur Cricket, Cricket News, Sports News.