अम्पायर कौशल मिश्रा का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

 

 

  • 40 वर्षों तक KCA के अंपायरिंग पैनल का रहे हिस्सा

 

कानपुर, 2 सितंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के वरिष्ठ अंपायर कौशल मिश्रा (67) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से कानपुर के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कौशल मिश्रा पिछले करीब 40 वर्षों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायरिंग पैनल का हिस्सा थे और उन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट के प्रति अपनी सेवाएं दीं।

20 वर्षों तक खिलाड़ी के रूप में भी जुड़े रहे

कौशल मिश्रा करीब 20 वर्षों तक कामर्शियल क्लब से खिलाड़ी के रूप में जुड़े रहे। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव और समर्पण हमेशा देखने को मिलता था। खिलाड़ी के रूप में अपनी पारी के बाद उन्होंने अंपायरिंग के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एक वर्ष से मुख के कैंसर से थे पीड़ित

परिजनों के अनुसार कौशल मिश्रा पिछले करीब एक वर्ष से मुख के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से परिवार, साथी अंपायरों, स्कोररों और क्रिकेट से जुड़े लोगों में गहरा दुख है।

उनका अंतिम संस्कार स्वर्गाश्रम, बर्रा में किया गया, जहां उनके पुत्र आकाश मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

KCA पदाधिकारियों ने जताया शोक

कौशल मिश्रा के निधन पर KCA चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस.एन. सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह सहित अंपायरों एवं स्कोररों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment