इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-14 में संजीव कुमार सिंह को टेक्निकल डेलीगेट की जिम्मेदारी

 

 

 

  • एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया नामित, पंचकूला में 25 अगस्त को होगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 24 अगस्त।

पंचकूला, हरियाणा में 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-14 के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कानपुर निवासी संजीव कुमार सिंह को टेक्निकल डेलीगेट नामित किया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिसियल हैं।

वर्ल्ड एथलेटिक्स की ब्रॉन्ज लेवल परीक्षा उत्तीर्ण

भवानीनगर, कानपुर निवासी संजीव कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में सहायक सचिव (मानव संसाधन विकास) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में World Athletics की Bronze Level परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं ऑफिसिएटिंग

संजीव कुमार सिंह इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स-2010, नई दिल्ली तथा South Asian Athletics (SAAF) Senior Championship, रांची में भी ऑफिसिएटिंग कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को कानपुर के एथलेटिक्स जगत के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

खेल जगत ने दी बधाई

उनके टेक्निकल डेलीगेट नामित होने पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार देवगन, सचिव डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया, रंजीत सिंह चौहान, जी.के. गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश मिश्रा, राकेश ‘फ्यूचर’ मिश्रा तथा कानपुर देहात के अध्यक्ष राजेश सिंह सहित कई खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment