कैंटोनमेंट बोर्ड के शताब्दी वर्ष पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

 

 

  • पीएम श्री छावनी परिषद विद्यालय गोलाघाट में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन

 

कानपुर, 22 अगस्त।

कैंटोनमेंट बोर्ड के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पीएम श्री छावनी परिषद विद्यालय, गोलाघाट में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छावनी परिषद कानपुर के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री स्टीफन पी. डी. एवं प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती वंदना सिंहा ने रॉकेट प्रक्षेपण कर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की उपयोगिता को प्रदर्शित किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3, आदित्य एल-1, विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर, वाटर प्यूरीफायर, रॉकेट, सोलर सिस्टम, रोबोट, एयर बैलून और पैराशूट समेत कई आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए इन मॉडलों ने अतिथियों और उपस्थित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। छावनी परिषद के अधिकारीगण एवं अभियंताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शुकीर्ति द्विवेदी ने किया, जबकि समापन प्रधानाचार्या श्रुति कीर्ति दीक्षित ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक सुशील तिवारी, शिल्पी आनंद, रश्मि जैन, सौरभ सिंह, विनय शुक्ला, खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव, वंदना वर्मा, शुभांगी यादव सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

Leave a Comment