- ग्रीन पार्क में होने वाले मुकाबलों के लिए यूपी टी-20 लीग ने नियुक्त किए वेन्यू और फंक्शनल कोऑर्डिनेटर
- मेडिकल, सुरक्षा, मीडिया, प्रोडक्शन, लकी ड्रॉ और स्कूल एंगेजमेंट की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को
कानपुर, 22 अगस्त।
ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित होने वाले यूपी टी-20 लीग 2026 के कानपुर चरण के लिए आधिकारिक नियुक्तियां कर दी गई हैं। यूपी टी-20 लीग की ओर से जारी आदेश के अनुसार श्री संजय तिवारी को वेन्यू डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वह कानपुर चरण के दौरान स्टेडियम में होने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं और गतिविधियों की निगरानी करेंगे। सभी फंक्शनल कोऑर्डिनेटर उनके निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
लीग के दौरान मेडिकल इमरजेंसी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी कौशल किशोर सिंह को, जबकि सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में दिनेश कटियार को नियुक्त किया गया है।
लकी ड्रॉ कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी वरुण कटारिया और पी.एस. नेगी को दी गई है। वहीं मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में अहमद अली खान और मोहम्मद फहीम, प्रोडक्शन कोऑर्डिनेटर के रूप में अमित मिश्रा तथा स्कूल एंगेजमेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में कृष्ण कुमार दुबे नियुक्त किए गए हैं।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य कानपुर चरण के दौरान चिकित्सा आपात व्यवस्था, सुरक्षा, मीडिया कवरेज, प्रसारण एवं प्रोडक्शन, दर्शक गतिविधियों और स्कूलों से जुड़ी सहभागिता को व्यवस्थित ढंग से संचालित करना है। नियुक्ति आदेश 22 अगस्त 2026 को UPT20 के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर की ओर से जारी किया गया।