हर मिलाप मिशन स्कूल ने जीती केएसएस जोन ‘बी’ बालिका शतरंज प्रतियोगिता

 

 

  • 20 स्कूलों की 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, पांच राउंड के रोमांचक मुकाबलों में 10 अंकों के साथ हासिल किया खिताब

 

कानपुर, 22 अगस्त।

श्री राम पब्लिक स्कूल, किदवई नगर में आयोजित दो दिवसीय केएसएस अंतर-विद्यालयी सब-जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता में हर मिलाप मिशन स्कूल, रतनलाल नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन ‘बी’ के 20 विद्यालयों की 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पांच राउंड तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद हर मिलाप मिशन स्कूल ने 10 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, एन ब्लॉक किदवई नगर ने सात अंकों के साथ दूसरा, जबकि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, श्याम नगर ने भी सात अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री राकेश रस्तोगी, प्रबंधक, श्री राम पब्लिक स्कूल किदवई नगर तथा विशेष अतिथि डॉ. रोहित मोहन, सदस्य स्कूल प्रबंधन ने विजेता टीमों, खिलाड़ियों और बेस्ट परफॉर्मरों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा अस्थाना ने मुख्य अतिथि का स्वागत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘ट्री पॉट’ प्रदान कर किया। उप प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष अवस्थी ने विद्यालय प्रबंधन, खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, अध्यापकों, निर्णायकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन खिलाड़ियों को मिला बेस्ट परफॉर्मर का सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच खिलाड़ियों को बेस्ट परफॉर्मर के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें वी कनिषा (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, जाजमऊ), आरवी गुप्ता (माउंट लिट्रा जी स्कूल, उन्नाव), परी पाठक (आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल), निष्ठा बाजपेई (यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय) और हर्षिता माहेश्वरी (डीपीएस स्कूल, बर्रा) शामिल रहीं।

इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, सचिव, कानपुर चेस एसोसिएशन, रूपा शुक्ला, चीफ ऑर्बिटर, श्रीमती रिंकी शुक्ला, क्रीड़ा अधीक्षक तथा श्री मनीष गौड़, क्रीड़ा अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Comment