यूथ आर्चरी एकेडमी, कानपुर के खिलाड़ियों ने ICSE स्कूल स्तरीय स्टेट चैम्पियनशिप-2026-27 में 19 मेडल जीते

 

 

 

 

  • एकेडमी के तीरंदाजों ने 09 स्वर्ण, 10 रजत पदक जीतकर कानपुर नगर का नाम रोशन किया
  • ICSE बोर्ड प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, आंध्र प्रदेश में प्रतिभाग करेंगे

 

कानपुर, 20 अगस्त

यूथ आर्चरी एकेडमी, कानपुर के खिलाड़ियों ने ICSE की स्कूल स्तरीय स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 मेडल—09 स्वर्ण, 10 रजत पदक जीतकर कानपुर नगर का नाम रोशन किया।

दिनांक 18 एवं 19 अगस्त 2026 को लॉ मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ में ICSE बोर्ड की स्कूल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूथ आर्चरी एकेडमी, कानपुर नगर के 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 19 मेडल—09 स्वर्ण एवं 10 रजत पदक अपने नाम किए। ICSE बोर्ड प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, आंध्र प्रदेश में प्रतिभाग करेंगे।

ICSE बोर्ड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

  • अंडर-14 बालक वर्ग — इंडियन राउंड: जय कुमार ने 02 स्वर्ण तथा अथर्व सिंह ने 02 रजत पदक प्राप्त किए।
  • अंडर-14 बालक वर्ग — कंपाउंड बो: अंश सरोज ने 01 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • अंडर-17 बालक वर्ग — इंडियन राउंड: आयुष दहिमा ने 01 स्वर्ण एवं 01 कांस्य, जबकि सूर्यांश गुप्ता ने 02 रजत पदक प्राप्त किए।
  • अंडर-17 बालिका वर्ग — इंडियन राउंड: कनिषा दुग्गल ने 02 स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि कृतिका शुक्ला ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
  • अंडर-17 बालक वर्ग — रिकर्व बो: विधुराज केसरवानी ने 02 रजत, जबकि भूमि सम्राट राव ने 01 रजत पदक प्राप्त किया।
  • अंडर-19 बालिका वर्ग — इंडियन राउंड: रतनम दीक्षित ने 01 स्वर्ण एवं 01 रजत, जबकि विदुषी शुक्ला ने 01 स्वर्ण एवं 01 रजत पदक प्राप्त किया।
  • अंडर-19 बालिका वर्ग — कंपाउंड बो: रितिका सिंह ने 01 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

यूथ आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से एकेडमी के साथ-साथ कानपुर नगर में भी खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री श्रेयांश कपूर, महासचिव श्री राजा भरत अवस्थी, संयुक्त सचिव श्री संदीप कुमार पासवान, श्री शैलेश कुमार, मौसमी साहू एवं कोच श्री शिवाश्ररे जी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Leave a Comment