- अंडर-14 से अंडर-20 तक के बालक-बालिका खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
- 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में होगी 61वीं जूनियर यूपी एथलेटिक्स प्रतियोगिता
कानपुर, 18 अगस्त।
61वीं जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 के लिए कानपुर जनपद की एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर की ओर से चयन ट्रायल 20 अगस्त को अपराह्न तीन बजे से अरमापुर स्थित आरमारीना स्टेडियम में आयोजित होगा।
चार आयु वर्गों में होंगे ट्रायल
चयन ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
प्रयागराज में होगा राज्य स्तरीय मुकाबला
चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली 61वीं जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
UID और एंट्री फीस के साथ पहुंचें खिलाड़ी
एसोसिएशन ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर अपनी UID और निर्धारित Entry Fee के साथ ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए अपना Registration/Entry भी सुनिश्चित करना होगा।
चयन ट्रायल के दौरान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के शिव यादव, सौम्या अवस्थी, रमेश चन्द्र मिश्र और अल्का पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।