- कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान, स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन
कानपुर/फर्रुखाबाद, 12 अगस्त।
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में आयोजित मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता 2026-27 में एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से विद्यालय और कानपुर मंडल का गौरव बढ़ा।
बालिका वर्ग में दिखाया दम
अंडर-14 बालिका वर्ग में श्रृष्टि, वृद्धि द्विवेदी, श्रद्धा यादव, विदिशा यादव, कृति सिंह और अवंतिका अग्निहोत्री ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुहानी कुमारी और वैष्णवी गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में सानिया, गौरवी द्विवेदी, दीपाली वर्मा, विनिष्का सिंह और आराध्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में रिया निषाद और मान्या गुप्ता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
बालक खिलाड़ियों ने भी जीते स्वर्ण
अंडर-14 बालक वर्ग में देवांश जायसवाल, मोहम्मद ओवैस, दिव्यांश गुप्ता और अविरल पाठक ने स्वर्ण पदक जीते।
अंडर-17 बालक वर्ग में शिवेंद्र राजपूत, अंशु चौरसिया, कृष्णा, यश निगम और अनिकेत सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-19 बालक वर्ग में उज्ज्वल कश्यप और कमल विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया।
स्टेट प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी लखनऊ स्टेट कराटे प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम मैनेजर श्याम किशोर और कोच अविचल पाठक के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी और मंडल सचिव अनुराग मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच और टीम मैनेजर को बधाई देते हुए आगामी स्टेट प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Karate Championship, School Karate, Divisional Championship, Kanpur Mandal, N.L.K. Little Step School, Gold Medal, Silver Medal, State Karate Championship, Young Athletes.