इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 15-16 अगस्त को

 

 

 

  • शिव संतोष ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी 16 टीमें, विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार

 

कानपुर, 12 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला फुटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त दो दिवसीय इंडिपेंडेंस कप (शिव संतोष ट्रॉफी) 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 और 16 अगस्त को आजाद नगर स्थित टर्फिनी एंटरटेनमेंट ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

16 टीमों को मिलेगा मौका

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमें ही हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें आयोजक ऋषभ आनंद से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5 हजार

प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट प्लेयर और बेस्ट गोलकीपर के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इच्छुक टीमें ऋषभ आनंद- 8009199999 पर संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Comment