राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दिया आमंत्रण

 

 

  • उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट, कानपुर में 16 से 23 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 28 जुलाई।

उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 16 से 23 अगस्त, 2026 तक कानपुर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतियोगिता में आने का दिया आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल में संघ के चेयरमैन संजीव पाठक शामिल रहे। पंकज चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच प्रतियोगिता में शामिल होने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न स्वरूप स्टैग की मिनी टेबल टेनिस टेबल भेंट की गई। संघ ने खेलों के प्रति उनके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment