गांधी जयंती पर जिला स्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आयोजन, 108 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • ओपन और अंडर-12 वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते पदक, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 

उन्नाव, 02 अक्टूबर।

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम, उन्नाव में जिला स्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 108 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 60 बालक और 48 बालिकाएं शामिल रहीं।

प्रतियोगिता का आयोजन ओपन वर्ग एवं अंडर-12 वर्ग में किया गया। ओपन बालक वर्ग में दीपांशु ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय तथा प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ओपन बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, शिवांगी द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-12 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

अंडर-12 बालक वर्ग में चंदन ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय तथा अद्विक ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अदिति ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ पैदल चाल में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें खेल भावना और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल, आनंद मोहन, विकास अवस्थी, कुष्मेश कुमार, शशिकांत, शिवानी गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह, मो. इरशाद एवं शिवम शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर अधिकारियों एवं अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

Leave a Comment