- बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को सेंट एलॉयसियस स्कूल में देना होगा ट्रायल
- 01 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही होंगे पात्र, मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
कानपुर, 15 जुलाई।
24वीं यूथ (अंडर-17) उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के लिए कानपुर जनपद की बालक एवं बालिका टीमों के चयन हेतु ट्रायल 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किए जाएंगे। यह चैम्पियनशिप 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक गलगोटियास विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें कानपुर की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी।
कानपुर जनपद बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल सायं 4:00 बजे सेंट एलॉयसियस स्कूल, कैंट, कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए केवल वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म 01 जनवरी 2010 अथवा उसके बाद हुआ हो।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नगर महापालिका अथवा नगर निगम द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा हाईस्कूल (कक्षा 10) की अंकतालिका (यदि उत्तीर्ण हो) अपने साथ लानी होगी। बिना मूल अभिलेखों के किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सेंट एलॉयसियस स्कूल, कैंट, कानपुर के कोच श्री गोविंद सिंह से संपर्क कर सकते हैं।