राष्ट्रीय स्पेशल स्केटिंग टीम में कानपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन, कोच सत्येंद्र भी करेंगे मार्गदर्शन

 

 

  • देहरादून में 10 से 15 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्पेशल स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
  • आदर्श मेहरोत्रा, पार्थ खंडेलवाल और शुभ आशीष का राष्ट्रीय टीम में चयन, प्रेरणा स्पेशल स्कूल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया कानपुर और उत्तर प्रदेश का मान

कानपुर, 6 जुलाई।

कानपुर के लिए गर्व की बात है कि स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पेशल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए शहर के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 से 15 जुलाई, 2026 तक देहरादून (उत्तराखंड) स्थित हिमाद्री आइस रिंक, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्पेशल ओलंपिक भारत स्पोर्ट्स सेंटर, प्रेरणा स्पेशल स्कूल (कैंट), कानपुर के खिलाड़ी आदर्श मेहरोत्रा, पार्थ खंडेलवाल और शुभ आशीष उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, खिलाड़ियों के साथ कोच सत्येंद्र सिंह यादव का भी चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

इन खिलाड़ियों का चयन उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलने से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि कानपुर और उत्तर प्रदेश का भी गौरव बढ़ा है।

राष्ट्रीय टीम में चयन पर मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पी.डी., संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा, स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह ने खिलाड़ियों एवं कोच सत्येंद्र सिंह यादव को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment