हूप हसलर्स, ओजी हूपर्स और क्वीन हंटर्स बने चैंपियन

 

 

  • गुरु हर राय स्कूल में तीन दिवसीय 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

 

कानपुर, 24 जून 2026।

गुरु हर राय स्कूल, कोयला नगर में आयोजित तीन दिवसीय 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को शानदार समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की लगभग 100 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी मोहित यादव (चेयरमैन, CHS Education Foundation) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इन्द्र मोहन रोहतगी (चेयरमैन, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ एजुकेशन) तथा आर.एस. बेदी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन) उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में आशीष सिंह (कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं मानद महासचिव, पीलीभीत बास्केटबॉल एसोसिएशन) तथा विजयश्री पाण्डेय (प्रधानाचार्या, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, श्याम नगर) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न वर्गों के परिणाम

बालिका वर्ग

अंडर-14

विजेता – द पैराडॉक्स

उपविजेता – टीम बैलिस्टिक

अंडर-17

विजेता – हूप हसलर्स

उपविजेता – टीम धुरंधर

अंडर-19

विजेता – ओजी हूपर्स (09 अंक)

उपविजेता – रेबल हूपर्स (07 अंक)

सीनियर महिला वर्ग

विजेता – BG (7-6)

उपविजेता – CSJMU

बालक वर्ग

अंडर-14

विजेता – CSJMU सब-जूनियर

उपविजेता – सेंट फ्रांसिस

अंडर-17

विजेता – चिंटल्स यूथ (14 अंक)

उपविजेता – क्लच स्क्वाड (12 अंक)

अंडर-19

विजेता – क्वीन हंटर्स (10 अंक)

उपविजेता – GHA हूपर्स (08 अंक)

खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने बटोरी सराहना

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों और कड़े संघर्ष के बीच खिलाड़ियों की प्रतिभा, टीम भावना और खेल कौशल देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

 

Leave a Comment