प्रीतेश के ऑलराउंड प्रदर्शन से ओलम्पिक क्लब बना केडीएमए जूनियर एलीट ग्रुप चैंपियन

 

 

  • ग्रीन पार्क मैदान पर खेले गए फाइनल में ग्रीन पार्क हॉस्टल को 84 रन से हराकर जीता खिताब
  • 53 रन और 3 विकेट लेकर प्रीतेश दीक्षित बने फाइनल के हीरो, ओलम्पिक क्लब ने शानदार अंदाज में जीता खिताब

कानपुर, 18 जून।

के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत ग्रीन पार्क मैदान पर खेले गए ‘जूनियर’ डिवीजन एलीट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में ओलम्पिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन पार्क हॉस्टल को 84 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में प्रीतेश दीक्षित ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान देकर अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ओलम्पिक क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 301 रन बनाए। टीम के लिए वीर प्रताप ने 58, प्रीतेश दीक्षित ने 53, सुसंस्कृत सिंह ने 44 तथा शिवांश पाण्डे ने 23 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। ग्रीन पार्क हॉस्टल की ओर से करन यादव ने 4 विकेट, जबकि मयंक पाल और मो. अरशान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

302 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन पार्क हॉस्टल की टीम 39.5 ओवरों में 217 रन पर सिमट गई। टीम के लिए करन यादव ने 41, विष्णु सरोज ने 38, अतीत यादव ने 30, देवेन्द्र प्रजापति ने 27, यथार्थ ने 24 और मयंक पाल ने 21 रन बनाए।

ओलम्पिक क्लब की ओर से गेंदबाजी में अभिजीत सिंह ने 45 रन देकर 4 विकेट, प्रीतेश दीक्षित ने 19 रन देकर 3 विकेट तथा अनिकेत कुमार ने 2 विकेट लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई।

 

Leave a Comment