राधे पांडे और रेहान की शानदार पारियों से आइन्स इंडिया बनी चैंपियन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जे बी फाइटर्स को 7 विकेट से हराया
  • अर्णव वर्मा का शानदार 85 रन का अर्धशतक भी नहीं बचा सका टीम को, राधे पांडे बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 7 जून।

ए.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर पॉलिकेयर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का गवाह बना। फाइनल में आइन्स इंडिया ने जे बी फाइटर्स को 7 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम की जीत के नायक मैन ऑफ द मैच राधे पांडे और कप्तान रेहान रहे, जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।

अर्णव वर्मा ने खेली कप्तानी पारी

टॉस जीतकर आइन्स इंडिया ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जे बी फाइटर्स की शुरुआत मजबूत रही। टीम के कप्तान अर्णव वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 85 रन बनाए। उनकी पारी में आकर्षक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली। आयुष ने 30 रन का योगदान देकर टीम को मजबूती प्रदान की। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत जे बी फाइटर्स ने निर्धारित 25 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

आइन्स इंडिया की ओर से राधे पांडे और प्रिंस ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजों को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोका।

राधे और रेहान ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइन्स इंडिया की टीम ने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया। कप्तान रेहान ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 55 रन बनाए। दूसरी ओर राधे पांडे ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 शानदार छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए।

दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। आइन्स इंडिया ने मात्र 21.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया।

जे बी फाइटर्स की ओर से वरदान, आयुष और अमीषा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया, लेकिन वे विपक्षी बल्लेबाजों को रोकने में सफल नहीं हो सके।

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि संजय गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल ने विजेता आइन्स इंडिया और उपविजेता जे बी फाइटर्स टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्णव वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच तथा बेस्ट बैट्समैन चुना गया। आदित्य निषाद को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं विश्वविद्यालय टीम में चयनित होने पर अपूर्वा सिंह को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार नेहा अग्रवाल और ऋचा अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

अन्य टीमों को भी किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान कानपुर टाइटंस और मेहरोत्रा डेंटल्स टीम को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. अंकित मेहरोत्रा और डॉ. अभिषेक बाजपेयी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने स्वर्गीय आनंद राव पाटिल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

टूर्नामेंट का संचालन सर्वेश तिवारी ने किया, जबकि प्रमोद पाटिल और पूजा पाटिल ने प्रतियोगिता की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की।

बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी

फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अंकित मेहरोत्रा, डॉ. अभिषेक बाजपेयी, नेहा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, प्रमोद पाटिल, पूजा पाटिल, विकास सिंह, प्रशांत शुक्ला, राकेश पासवान, अशोक काले, पंकज अग्रवाल, संतोष पाटिल, आनंद सोनकर, अपूर्वा डिंग, आदित्य चौरसिया, श्रृंजुल तिवारी, रितेश सिंह, निष्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिंस, मनीष, रोहित, नैतिक शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह टूर्नामेंट युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ और फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

मैच के पुरस्कार वितरण की एक झलक 👇

Leave a Comment