कानपुर रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 में 131 खिलाड़ियों ने दिखाई बौद्धिक प्रतिभा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • शर्मा चेस अकादमी की एकदिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
  • एसीपी आनंद कुमार ओझा ने किया उद्घाटन, इंटरनेशनल चेस मास्टर दिनेश शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित

 

कानपुर, 7 जून।

शर्मा चेस अकादमी द्वारा आयोजित कानपुर रैपिड चेस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन बीएसएस एजुकेशन सेंटर, काकादेव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एक दिवसीय इस ओपन शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्गों में कुल 131 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी रणनीतिक क्षमता और बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सभी वर्गों में पांच राउंड के मुकाबले खेले गए।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन एसीपी कानपुर आनंद कुमार ओझा एवं बीएसएस एजुकेशन सेंटर के चेयरमैन आशीष बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि इंटरनेशनल चेस मास्टर दिनेश शर्मा, बीएसएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य पूनम शुक्ला तथा कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने विभिन्न वर्गों के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अंडर-15 वर्ग में अविजित और आध्या रहे अव्वल

अंडर-15 बालक वर्ग में डॉ. वीएसईसी पनकी के अविजित गुर्हा ने 5 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अथर्व सोनवानी दूसरे और विनायक साहू तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की आध्या मिश्रा ने 4.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रिशा अवस्थी और यशस्वी साहू क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-13 वर्ग में आरव और समृद्धि का दबदबा

अंडर-13 बालक वर्ग में द चिंटेल्स स्कूल के आरव कुमार सिंह ने 4.5 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। आदित्य यादव दूसरे और शिखर कटियार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में समृद्धि वर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। रिधिमा गुप्ता और पारिधि यादव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-11 में शिवांश और सांवी ने मारी बाजी

अंडर-11 बालक वर्ग में एलन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी के शिवांश राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेदांश मिश्रा दूसरे और अविरल त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बिलाबोंग हाई स्कूल की सांवी ओमर ने पहला स्थान हासिल किया। दृष्टि अग्रवाल और श्रेया दीक्षित ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नन्हे खिलाड़ियों ने भी बिखेरा प्रतिभा का जादू

अंडर-9 ओपन वर्ग में अथर्व शर्मा विजेता बने, जबकि अभिषेक राज चौधरी और त्रिजल मिश्रा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में शान्वी राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-7 ओपन वर्ग में काव्यांश मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलौकिक आनंद गुप्ता दूसरे और शिवांश साहू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-7 बालिका वर्ग में अविका शर्मा विजेता बनीं। एलिस गोस्वामी और स्वास्तिका मिश्रा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता की चीफ ऑर्बिटर कुसुम शर्मा थीं। आयोजन को सफल बनाने में राजेश शर्मा, कमल खेमानी, विकास निषाद, रूपा शुक्ला, राजकुमारी शर्मा एवं अदिति ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रतियोगिता के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।

प्रतियोगिता की एक झलक 👇

Leave a Comment