केसीसीएल में कलावती रेंजर्स का धमाका, पिच रेडर्स को 153 रन से रौंदा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • आयुष और आशीष बाजपेई की तूफानी पारियों से खड़ा किया 231 रन का विशाल स्कोर, विकास शर्मा ने झटके 5 विकेट

 

कानपुर, 7 जून।

केसीसीएल (Kanpur Corporate Cricket League) सीजन-1 के लीग मुकाबले में कलावती रेंजर्स ने पिच रेडर्स को 153 रन के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। बीसीए गंगा बैराज मैदान पर खेले गए 20 ओवर के इस मुकाबले में पिच रेडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, लेकिन कालावती रेंजर्स के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कालावती रेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान आयुष ने शानदार 97 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं आशीष बाजपेई ने मात्र 46 गेंदों पर 90 रन ठोकते हुए 17 चौके और एक छक्का लगाया। जय एच वालेचा ने नाबाद 15 तथा सर्वेश ने नाबाद 7 रन बनाकर टीम को 231 रन तक पहुंचाया।

232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिच रेडर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम मात्र 13.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। शिवांशु दीक्षित ने 20 और अरिश ने 19 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए।

कालावती रेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में विकास शर्मा ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके। विकास भार्तिया ने 3 विकेट, हर्षित जोशी और कृष्णा बाली ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर कालावती रेंजर्स ने मुकाबला 153 रन से अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment