इंटर अकादमी एम.यू.सी. प्रीमियर लीग सीजन-5 का जल्द होगा आगाज

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • छह टीमें टी-20 प्रारूप में दिखाएंगी दमखम, प्रत्येक टीम को मिलेंगे पांच मुकाबले

 

कानपुर, 6 जून।

एचएस क्रिकेट अकादमी द्वारा इंटर अकादमी एम.यू.सी. प्रीमियर लीग सीजन-5 का आयोजन जल्द किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

टूर्नामेंट सचिव हर्षित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग लेंगी। इनमें एकलव्य वॉरियर्स, सी.एस. हिटर्स, रुद्राक्ष विला, पंजाब स्पोर्ट्स, आर.एस. वॉरियर्स और द लीजेंड किंग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लीग प्रारूप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम को पांच मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भरपूर अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर अंकुर श्रीवास्तव, ऋषभ गौर, अमित शुक्ला, करण खरबंदा, देवाशीष वर्मा एवं विकास सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच साबित होगी और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को बढ़ावा देगी।

Leave a Comment