अभिषेक के बल्ले और अक्षत की गेंदबाजी का जलवा, स्पार्क इंटरनेशनल व कलावती सुपरकिंग्स विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

 

कानपुर, 6 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध एवं फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता में गीता देवी (मंटोरा) मैदान पर खेले गए मुकाबलों में स्पार्क इंटरनेशनल और कलावती सुपरकिंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

पहले मैच में फिलक स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिन्स ने 33, आदर्श सिंह ने 28 तथा कृष्णा श्रीवास्तव ने नाबाद 34 रन की उपयोगी पारी खेली। स्पार्क इंटरनेशनल के गेंदबाज शिवांश सिंह और आर्यन पाल ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल ने 4 विकेट खोकर 129 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। आदित्य गुप्ता और अभिषेक ने 32-32 रन बनाए, जबकि पृथ्वीराज चौहान ने 24 रन का योगदान दिया। फिलक स्पोर्ट्स की ओर से शौर्य गुप्ता ने 2 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सिंडिया वारियर्स की टीम 12.4 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। शिवा राजपूत ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। कलावती सुपरकिंग्स के अक्षत श्रीवास्तव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अभिषेक राय ने 2 विकेट लिए।

99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलावती सुपरकिंग्स ने 14.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आयुष कुमार प्रजापति ने नाबाद 54 रन की मैच विजयी पारी खेली, जबकि अमरजीत सिंह ने 27 रन बनाए। सिंडिया वारियर्स की ओर से अविनाश कुमार और शौर्यदीप पाण्डेय ने एक-एक विकेट लिया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अक्षत श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment