कलावती सुपर किंग्स और मगीज कैफे की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक
  • मुकाबले, शिवम यादव और अमन राजपूत बने मैन ऑफ द मैच

कानपुर, 4 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता में जीडीसीए (मंटोरा) मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में कलावती सुपर किंग्स और मगीज कैफे ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में फिलक स्पोर्ट्स की टीम 18 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अव्यक्त पाण्डेय ने 21 रन बनाए, जबकि कलावती सुपर किंग्स के शिवम यादव ने 28 रन देकर 4 विकेट, अक्षत श्रीवास्तव ने 28 रन देकर 3 विकेट और रेनुवेन्द्र ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में कलावती सुपर किंग्स ने 15.5 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। आयुष कुमार प्रजापति ने 42 और रोहित कुमार गुप्ता ने 36 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। फिलक स्पोर्ट्स की ओर से अथर्व भाटिया, स्पर्श राजपूत और शौर्य गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में मगीज कैफे ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमन राजपूत ने 53, प्रिन्स यादव ने 52, अरमान खान ने 44 और अभिजीत सिंह ने नाबाद 20 रन बनाए। नाइट स्कॉर्चर्स जूनियर की ओर से ओम शर्मा और मानस वर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट स्कॉर्चर्स जूनियर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। अनुपम तिवारी ने नाबाद 83 रन और दिव्यांशु प्रताप ने 26 रन बनाए। मगीज कैफे की ओर से दीपक यादव ने 2 विकेट और अखण्ड प्रताप ने 1 विकेट लिया।
मगीज कैफे ने यह मुकाबला 37 रन से जीत लिया। शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अमन राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment