- क्रीड़ा भारती ने नागरिकों से की अपील, साइकिल चलाकर फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाएं जीवन का हिस्सा
कानपुर, 4 जून।
क्रीड़ा भारती ने देशवासियों से 7 जून को आयोजित होने वाले ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि स्वस्थ, सक्षम और समर्थ भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
क्रीड़ा भारती अपनी स्थापना से ही इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है कि सभी नागरिक मैदान में आएं, खेलें, आनंद लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इसी क्रम में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आह्वान के तहत प्रत्येक रविवार साइकिल चलाने की पहल को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 7 जून, रविवार से की जाएगी। संगठन इस राष्ट्रीय पहल में पूर्ण क्षमता के साथ सहयोग कर रहा है तथा सभी नागरिकों से इसमें सहभागिता करने की अपील कर रहा है।
क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने बताया कि इच्छुक नागरिक निर्धारित लिंक पर पंजीकरण कर अपनी साइकिल के साथ अभियान में शामिल होकर स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।
पंजीकरण के लिए: https://fitindia-gov-in/world&bicycle&day