राधे पाण्डेय के हरफनमौला प्रदर्शन से आयन्स इंडिया विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • पॉलिकेयर ट्रॉफी में जेबी फाइटर्स को 5 विकेट से हराया, गेंद और बल्ले दोनों से चमके राधे
  • अरनव वर्मा के 74 रन पर भारी पड़ा राधे पाण्डेय का ऑलराउंड प्रदर्शन, 21.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

 

कानपुर, 2 जून।

ए.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर पॉलिकेयर ट्रॉफी में आयन्स इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेबी फाइटर्स को 5 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। बिठूर स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में जेबी फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जेबी फाइटर्स ने कप्तान अरनव वर्मा की शानदार 74 रन की पारी की बदौलत 25 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बनाए। कुणाल ने 38 रन तथा आयुष ने 21 रन का योगदान दिया। आयन्स इंडिया की ओर से ओजस्विनी ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि राधे पाण्डेय और प्रिंस कुमार को 1-1 विकेट मिला।

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयन्स इंडिया की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में राधे पाण्डेय ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान रेहान ने 29 रन, विट्ठल ने 17 रन और प्रिंस ने 16 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई।

गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले राधे पाण्डेय को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार श्रीमती रीता पासवान ने प्रदान किया। प्रतियोगिता सचिव पूजा पाटिल ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला कानपुर टाइटंस और मेहरोत्रा डेंटल के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर राकेश पासवान, रीता पासवान, शैलेन्द्र गुप्ता, अमित गौतम, रितेश, महेंद्र, निष्कर्ष, प्रिंस, अपूर्वा, मनीष, आदित्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment