यथार्थ नागवंशी के हरफनमौला प्रदर्शन से ग्रीनपार्क हॉस्टल फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • फ्रेंड्स यूनियन क्लब को 57 रन से हराकर के.डी.एम.ए. क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन एलीट ग्रुप के खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

 

कानपुर, 31 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के.डी.एम.ए. क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन एलीट ग्रुप के सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स यूनियन क्लब को 57 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यथार्थ नागवंशी ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल दिखाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीनपार्क हॉस्टल की पूरी टीम 38.4 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। यथार्थ नागवंशी ने शानदार 85 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवेंद्र प्रजापति ने 36, अंकेश ने 25 तथा अतीत यादव ने 22 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स यूनियन क्लब की ओर से अविनाश ने 34 रन देकर 3 विकेट, साहिल ने 32 रन देकर 2 विकेट तथा ओम शर्मा ने 55 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स यूनियन क्लब की टीम 37.5 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। पार्थ सप्रू ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जबकि हर्ष मित्रा ने 23 रन का योगदान दिया। ग्रीनपार्क हॉस्टल की ओर से करण यादव ने 24 रन देकर 3 विकेट और विष्णु सरोज ने 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। यथार्थ नागवंशी ने भी 42 रन देकर 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ ग्रीनपार्क हॉस्टल ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Leave a Comment