जी०टी०बी० वारियर्स फाइनल में, 38 रन से ब्लू वारियर्स को हराकर खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • अब्दुल रहमान बने मैन ऑफ द मैच, गेंदबाजी से पलटा मुकाबला

 

कानपुर, 30 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित सीसीएल-टी20 प्रतियोगिता के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए दिन-रात्रि सेमीफाइनल मुकाबले में जी०टी०बी० वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू वारियर्स को 38 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जी०टी०बी० वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम के लिए डॉ. चेतन सिंह ने 37, हरिओम ने 29, निहाल अहमद ने 27 तथा गौरव प्रताप सिंह ने नाबाद 33 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ब्लू वारियर्स की ओर से ग्यानेन्द्र पाण्डे ने 3 विकेट तथा धर्मेन्द्र यादव ने 2 विकेट हासिल किए।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू वारियर्स की टीम 19.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। स्वर टण्डन ने 33, त्रिभुवन दीक्षित ने 27 और हसीन अहमद ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

जी०टी०बी० वारियर्स की ओर से अब्दुल रहमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वैभव शुक्ला ने 16 रन देकर 2 तथा अभिनव ने 22 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब्दुल रहमान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment