कानपुर की शैली यादव बनीं महिला बॉक्सिंग रेफरी, यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन की परीक्षा की उत्तीर्ण

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • हापुड़ में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान हुई परीक्षा में हासिल की सफलता

 

 

कानपुर, 30 मई।

कानपुर की महिला बॉक्सर शैली यादव ने उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित रेफरी/जज परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह परीक्षा हापुड़ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान संपन्न हुई थी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के साथ ही शैली यादव कानपुर की महिला बॉक्सिंग रेफरी के रूप में नई पहचान बनाने में सफल हुई हैं।

बॉक्सिंग खेल से लंबे समय से जुड़ी शैली यादव की इस उपलब्धि को कानपुर बॉक्सिंग जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। काफी समय बाद कानपुर की किसी महिला बॉक्सर ने रेफरी/जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से जिले की युवा महिला खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी।

शैली यादव की इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में हसन रजा जैदी, एस.पी. महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, श्याम मिश्रा, संजीव दीक्षित, भगवान दीन, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप सिंह, रवि कठेरिया, राहुल शर्मा, दिवाकर राजपूत, ओम सैनी, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, स्वाति बाजपेयी, काजल साहू सहित अनेक खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शैली यादव भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देकर कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Comment