युवराज यादव की विस्फोटक पारी से गोल्डी मसाले इलेवन की शानदार जीत, ओलिवर ब्राउन भी जीता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • युवराज यादव बने मैच के हीरो, अर्जुन सिंह ने भी खेली नाबाद 65 रन की पारी 

 

 

कानपुर, 30 मई।

जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने बालमोल इलेवन को 36 रन से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डी मसाले इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। अक्षय तिवारी ने 14 तथा रितेश सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। जवाब में बालमोल इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 108 रन ही बना सकी। आदर्श यादव ने 18 और विशेश तिवारी ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

दूसरे मुकाबले में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। कप्तान आद्रिक दिवाहालिया ने नाबाद 58 तथा सहर्ष यादव ने नाबाद 30 रन बनाए। जवाब में ओलिवर ब्राउन इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 2 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। अर्जुन सिंह ने 54 गेंदों पर नाबाद 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि देवांश त्रिपाठी ने 49 और विराट सिंह ने नाबाद 20 रन बनाए। अर्जुन सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Comment