अण्डर-19 टी-20 दिन-रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के फार्म 29 मई तक उपलब्ध

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • जून के द्वितीय सप्ताह से राहुल सप्रू मैदान पर शुरू होगी प्रतियोगिता, दिन और रात में खेले जाएंगे मुकाबले

 

कानपुर, 25 मई।

Kanpur Cricket Association से सम्बद्ध एवं RVS Cricket Academy द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउण्डेशन अण्डर-19 टी-20 दिन/रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जून माह के द्वितीय सप्ताह से राहुल सप्रू मैदान में प्रारम्भ होने जा रही है। प्रतियोगिता के मुकाबले टी-20 प्रारूप में दिन एवं रात्रि दोनों सत्रों में खेले जाएंगे।

आयोजन सचिव अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन फार्म 29 मई 2026 तक राम स्पोर्ट्स, जरीब चौकी, के०सी०ए० कार्यालय एवं राहुल सप्रू स्टेडियम, शुक्लागंज से प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एवं टीम प्रबंधक आयोजन सचिव अजीत सिंह से मोबाइल नंबर 9559421960 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता को लेकर युवा खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में टीमों के भाग लेने की संभावना है।

Leave a Comment