- कानपुर में अंडर-14 से अंडर-20 तक खिलाड़ियों का होगा चयन, आजाद नगर में आयोजित होंगे ट्रायल
कानपुर, 21 सितंबर।
61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम का चयन 26 सितंबर 2026 को चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर के तत्वावधान में चयन ट्रायल प्रातः 10 बजे से आजाद नगर स्थित पंडित दीन दयाल विद्यालय में आयोजित होंगे। जिले के पात्र खिलाड़ी निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे।जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स championship का आयोजन 4 October से 6 October तक प्रयागराज स्तिथि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा l
चार आयु वर्गों में होगा खिलाड़ियों का चयन
चयन ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। सभी आयु वर्गों में निर्धारित एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण किया जाएगा। अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित स्पर्धाओं के अंतर्गत ट्रायथलॉन-ए, ट्रायथलॉन-बी और ट्रायथलॉन-सी में से किसी एक में प्रतिभाग करना होगा। इसके साथ किड्स जैवलिन थ्रो में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। अंडर-16 वर्ग में पेंटाथलॉन के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जन्मतिथि के आधार पर निर्धारित होगी पात्रता
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अनुसार आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि निम्नानुसार निर्धारित की गई है—
अंडर-14: 28 अक्टूबर 2012 से 27 अक्टूबर 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी।
अंडर-16: 28 अक्टूबर 2010 से 27 अक्टूबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी।
अंडर-18: 28 अक्टूबर 2008 से 27 अक्टूबर 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ी।
अंडर-20: 28 अक्टूबर 2006 से 27 अक्टूबर 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ी।
यूआईडी तैयार रखने की अपील
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने सभी पात्र खिलाड़ियों से अपनी यूआईडी (Unique Identification) पहले से तैयार रखने की अपील की है, ताकि चयन ट्रायल के दिन ही उनकी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा सके। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर चयन स्थल पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर के अवैतनिक सचिव डाॅ. नरेश कुमार चौधरी ने बताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।
61st UP Junior Open Athletics Championship, Kanpur Athletics Team, Selection Trials, District Athletics Association Kanpur, Under-14, Under-16, Under-18, Under-20, Athletics Trials, Triathlon, Pentathlon, Kids Javelin Throw, Unique Identification, Kanpur Sports